मै लिख दूगां……..

Written by

in

मै लिख दूगां
तुम पढ़ लेना
मै जज्बातों को कह दूंगा
तुम सुन लेना
प्रेम है या नही मत पूछना
मै तुम्हें नही समझा पाऊंगा
दिल की डोर बंधी है तुम से
उसको नही दिखा पाऊंगा
तुम हो या न हो फिर भी
मन मे छवि तुम्हारी बसाऊंगा
कितना प्रेम है इसका
मोल न लगा पाऊंगा
प्रेम क्या है और क्यों है
इसकी परिभाषा न बता पाऊंगा
मै पास तेरे हूँ या नही
बस दिल से याद कर लेना
मै खुद ही एहसास बनकर चला आऊंगा
अपना समझे या नही
#अंजान समझकर ही
चेहरे पर मुस्कान रख लेना
प्रिये बाकी तुम खुद ही समझ लेना…………

#अंजान…….

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.