Category: Jokes

  • शरारती बंदर का वीडियो वायरल: सोते समय दरवाजा बंद रखना क्यों जरूरी है?

    शरारती बंदर का वीडियो वायरल: सोते समय दरवाजा बंद रखना क्यों जरूरी है?

    सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शरारती बंदर को एक कमरे में घुसते हुए दिखाया गया है, जहां एक आदमी गहरी नींद में सो रहा है। कमरे में चारों तरफ बैग और कपड़े बिखरे पड़े हैं, और यह सीन एक बेहद दिलचस्प घटना में बदल जाता है।

    शरारती बंदर धीरे-धीरे सो रहे आदमी के पास पहुंचता है और उसे उठाने की कोशिश करता है। आदमी अचानक इस अजीब हरकत से डरकर जाग जाता है। जब उसने देखा कि यह एक बंदर है, तो वह घबराते हुए पास पड़े डंडे को उठाकर बंदर को भगाने की कोशिश करता है। लेकिन मजेदार बात यह है कि बंदर डंडे से डरने के बजाय पलटकर आदमी पर हमला करने की कोशिश करता है। इस दौरान आदमी और बंदर के बीच मस्ती और डर का माहौल बन जाता है। आखिरकार, आदमी जैसे-तैसे अपनी जान बचाते हुए कमरे से बाहर भाग जाता है।

    इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट ‘भैयाजी कहिन🤓’ पर अपलोड किया गया, जिसमें कैप्शन दिया गया था:
    “सोते समय घर का दरवाजा बंद रखना चाहिए नहीं तो कोई भी उठाने आ सकता है 😜😜”

    यह वीडियो सिर्फ पांच घंटे में 1.15 लाख से ज्यादा बार देखा गया और तेजी से वायरल हो गया। इस मजेदार घटना ने सोशल मीडिया पर हंसी का माहौल बना दिया है। इसके साथ ही, यह एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है कि सोते समय अपने घर का दरवाजा बंद रखना चाहिए।

     

    वीडियो की खासियत:

    1. यह वीडियो हंसी और डर का अद्भुत मिश्रण है।
    2. यह दिखाता है कि जानवरों से जुड़े घटनाक्रम कितने अप्रत्याशित हो सकते हैं।
    3. घर की सुरक्षा का महत्व हंसी-मजाक के अंदाज में समझाने की कोशिश करता है।

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो दर्शकों को न केवल हंसने का मौका दे रहा है, बल्कि यह याद दिला रहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए सावधान रहना कितना जरूरी है।

  • पापा की मार

    पापा ने बेटे को बिजली बिल के रुपये दिए. बेटे ने उनकी लॉटरी लगा दी. पापा ने पूछा कि बिल भर दिया. बेटे ने डरते हुए बताया कि हम लॉटरी में बोलेरो गाड़ी जीत सकते हैं. पापा ने बहुत मारा. जब पापा ने अगले दिन सुबह दरवाजा खोला तो सामने एक नयी बोलेरो खड़ी थी… सबकी आँखों में आंसू थे…
    .
    .
    .
    .
    .
    …सबसे ज्यादा आंसू बेटे की आँखों में थे . . . . क्योंकि वो बोलेरो बिजली विभाग की थी. वो बिजली की लाइन काटने आए थे!! पापा ने फिर बहुत मारा !!
    😁😂😁😂

     

  • बंद दरवाजे में तूफ़ान समेटे बैठा हूं

    एक कवि अपनी पत्नी के साथ बैठकर टीवी देख रहा था.

    तभी उसकी प्रेमिका का मिस कॉल आया.

    उन्होंने मेसेज भेजकर जवाब दिया.

    कवि – हवा की लहर बनकर, तू मेरी खिड़की ना खटखटा..

    मैं बंद दरवाजे में तूफ़ान समेटे बैठा हूं.

  • पेट के अंदर लात मार रहा है

    बॉयफ्रेंड- बेबी, तुम्हारे घर वाले हमारी शादी के लिए कैसे मान गए?

    गर्लफ्रेंड- कुछ नहीं, बस एक सवाल का जवाब दिया और सब मान गए.

    बॉयफ्रेंड- कौन सा सवाल?

    गर्लफ्रेंड- उन्होंने पूछा, “लड़का क्या कर रहा है?”

    मैंने कहा, “पेट के अंदर लात मार रहा है”.

  • बादल का प्यार (Cloud Love)

    अगर इश्क़बाजी से फुरसत मिल जाए तो थोड़ा बरस भी लेना!
    यहाँ गर्मी से मरे जा रहे हम .😂😂😂👇

    If you get free time from flirtation, then take a little rain!
    Here we are dying of heat. 😂😂😂👇

     

    बादल का इश्क़

  • चचा की तकलीफ

    चचा वोट डालकर बाहर आए और पोलिंग एजेंट से पूछा – तेरी चाची वोट डाल गई क्या?
    एजेंट ने लिस्ट चेक कर के कहा – जी चचा वह वोट डाल गई!!
    चचा भरे गले से बोले- जल्दी आता तो शायद मिल जाती,
    पोलिंग एजेंट – क्यों चाचा आप साथ नहीं रहते?
    चचा – बेटा उसे मरे हुए 15 साल हो गए हर बार वोट डालने आती है पर मिलती नहीं

    Indian Democracy !😂😂😂😂