HomeAnmol SMSबादाम तेल के फायदे

बादाम तेल के फायदे

बादाम तेल के इस्तेमाल के कई लाभ हैं।

बादाम तेल का इस्तेमाल आप सेहत के लिए भी कर सकती हैं और खूबसूरती के लिए भी। बादाम की तरह इसका तेल भी पोषक तत्व और खनिजों से युक्त होता है। बादाम तेल का सेवन एक ओर जहां दिल की सेहत के लिए अच्छा है वहीं यह दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद माना गया है। बादाम शरीर रोग प्रतिरोधी प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

बादाम तेल के फायदे निम्नलिखित हैं :

बालों को बनाएं मजबूत

बादाम के तेल में वे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए लाभकारी हैं | बादाम तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत और चमकदार बन सकते हैं | अगर आपको लंबे बाल पसंद है तो इसे लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलेगी | यह स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद हो सकता है | अगर आप बाल गिरने की समस्या से परेशान हैं तो इसमें भी बादाम का तेल आपकी मदद करेगा | यह बालों का पोषण भी करता है।

त्वचा को बनाता है खूबसूरत

त्वचा को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए बादाम का तेल अच्छा माना जाता है। बादाम तेल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बन सकती है। यह चेहरे के दाग और झुर्रियों को भी दूर करने में सहायक होता है। त्वचा का रूखापन, सूजन और जलन(इरीटेशन) जैसी परेशानियों को कम करने में भी मददगार है। अगर आप फटे होठों से परेशान हैं, तो लिप बाम की जगह बादाम का तेल लगा सकती हैं, इससे होंठ मुलायम होते हैं, उसमें चमक आ जाती है। बादाम तेल का आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को भी कम करने में मदद करता है।

और भी हैं फायदे

अक्सर छोटे बच्चे के शरीर पर रैशेज हो जाते हैं। बादाम तेल की हल्की मालिश से आपको इन बॉडी रैशेज को ठीक करने में मदद मिल सकती है|

बच्चे को बादाम तेल हल्के गरम गुनगुने दूध में डालकर पिलाएं इससे उनके शरीर को ताकत मिलेगी | यह दिमाग को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी है |

बादाम तेल में विटामिन डी भी पाया जाता है | अगर आप हड्डियों की समस्या से जूझ रहे / रही हैं तो बादाम तेल से नियमित मालिश कर सकते / सकती हैं।

बादाम के तेल का इस्तेमाल आप स्क्रब के रूप में भी कर सकती हैं | इसके लिए आप एक चम्मच चीनी में बादाम का तेल मिलाकर उपयोग करें।

यदि आपकी मांसपेशियों में दर्द रहता है तो आप बादाम तेल की मालिश कर सकती हैं | इससे आपको दर्द में थोड़ी राहत मिलेगी।

ठंड के मौसम में शरीर पर बादाम तेल की मालिश करने से आराम मिलता है | यह शरीर को गर्म रखने में सहायक होता है।

प्रकाशित शोध के अनुसार बादाम तेल का सेवन कॉलेस्ट्रॉल का स्तर सही रखने में लाभकारी हो सकता है | यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी उपयोगी माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Must Read

रकुल प्रीत सिंह ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार दिलों की धड़कन श्रीनिधि शेट्टी Beautiful Nora Fatehi Ashika Ranganath Nora Fatehi