ICC T-20 World Cup 2024: भारत ने अमेरिका को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई , भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया

Written by

in

टी-20 विश्वकप 2024 में भारत ने अमेरिका को करारी शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगा ली है। अमेरिका को हरा कर भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 18.2 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव (50 रन) ने बनाया।

भारत ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत का ये फैसला सही साबित हुआ। अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। अर्शदीप ने शायन जहांगीर को पहली ही गेंद पर 0 के स्कोर पर एलबीडबल्यू कर दिया। अमेरिकी टीम का स्कोर 0 था। अर्शदीप में पहले ही ओवर में छठी गेंद पर एक और विकेट ले लिया। जिससे अमेरिका बैकफुट पर आ गयी लेकिन स्टीवन टेलर और कप्तान एंड्रीस गौस ने पारी को संभाला। लेकिन एंड्रीस गौस 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद नितीश कुमार ने टीम को संभाला और सबसे ज्यादा 27 रन बनाये।

अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो के 110 रन ही बना पायी।

अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिया। उन्होंने T20 अपना बेस्ट स्पले भी किया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। वो मैन ऑफ़ दी मैच भी रहे। हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। बुमराह और सिराज ने भी कसी हुयी गेंदबाजी की जिससे अमेरिकी टीम ज्यादा स्कोर नहीं कर पायी। बुमराह और सिराज को कोई विकेट नहीं मिला।

भारत की अमेरिकी टीम के 110 रन का पीछा करने की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले ओवर के दूसरी गेंद पर 0 के व्यतिगत स्कोर पर आउट हो गए। जिससे टीम को जोरदार झटका लगा। तब टीम का स्कोर 1 रन था। उसके बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने टीम स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन रोहित शर्मा भी 3 रन बना के आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 2.2 ओवर में मात्र 10 रन था। जिससे भारतीय टीम लडख़ड़ा गयी।

ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। ऋषभ पंत भी 18 रन बना के आउट हो गए। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद शिवम् दुबे आये।

शिवम् दुबे और सूर्यकुमार यादव ने फिर विकेट गिरने नहीं दिया। दोनों ने संभल कर धीमी शुरुआत की लेकिन विकेट गिरने नहीं दिया। दोनों ने मिल कर भारत को 10 गेंद शेष रहते हुए जीत दिला दिया। भारत 18.2 ओवर में 3 विकेट खो के जीत दर्ज कर लिया।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 50 रन बनाये। ये सूर्यकुमार यादव का सबसे धीमा 50 रन था। शिवम् दुबे का योगदान भी महत्वपूर्ण था। शिवम् दुबे ने महत्वपूर्ण 31 रन बनाये।

इस जीत के साथ ही भारत सुपर – 8 में क्वालीफाई कर गया।

भारत अपना अगला लीग मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को फ्लोरिडा में खेलेगा।

भारत ने जीत दर्ज करके भले ही सुपर – 8 में क्वालीफाई कर गया हो लेकिन विराट कोहली का लय में नहीं होना बहुत की चिंताजनक है। क्योंकि आगे भारत का मुकाबला विश्व की मजबूत टीमों से है। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का लय में रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है, वैसे पूरी टीम का लय में रहना महत्वपूर्ण है लेकिन दोनों सीनियर खिलाड़ी है। दोनों अभी ओपनिंग कर रहे है। अगर दोनों पहले विकेट के लिए अच्छा स्कोर करते है तो आने वाले बल्लेबाजों को बहुत फायदा होगा। वो अपन नेचुरल गेम खेल सकते है। जिससे टीम हो बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी।

लेकिन भारतीय टीम अभी बहुत अच्छा प्रदशर्न कर रही है। भारतीय टीम की बहुत बहुत बधाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.