“There has never been an age that did not applaud the past and lament the present.”
‐ Lillian Eichler Watson
“ऐसा कोई युग कभी नहीं रहा जिसमें अतीत का गुणगान और वर्तमान पर विलाप न किया गया हो।”
‐ लिलियन आइक्लर वॉटसन


“There has never been an age that did not applaud the past and lament the present.”
‐ Lillian Eichler Watson
“ऐसा कोई युग कभी नहीं रहा जिसमें अतीत का गुणगान और वर्तमान पर विलाप न किया गया हो।”
‐ लिलियन आइक्लर वॉटसन


“No one can arrive from being talented alone. God gives talent; work transforms talent into genius.”
‐ Anna Pavlova.(1881-1931), Russian ballerina
“केवल प्रतिभाशाली होने से ही काम नहीं चलता। ईश्वर प्रतिभा देता है तो प्रतिभा को विलक्षणता में परिणत कर देता है काम।”
‐ अन्ना पाव्लोवा (१८८१-१९३१), रूसी नर्तकी


“Don’t expect anything original from an echo.”
‐ Anonymous
“प्रतिध्वनि से किसी मौलिकता की आशा मत करो”
‐ अज्ञात


“Start by doing what’s necessary; then do what’s possible; and suddenly you are doing the impossible.”
‐ St. Francis of Assisi (1182-1226), Italian Saint
“शुरू में वह कीजिए जो आवश्यक है, फिर वह जो संभव है और अचानक आप पाएंगे कि आप तो वह कर रहे हैं जो असंभव की श्रेणी में आता है।”
‐ असीसी के संत फ़्रांसिस (११८२-१२२६), इतालवी साधु


“We cannot become what we need to be by remaining what we are.”
‐ Max Depree
“हम जो हैं वही बने रहकर वह नहीं बन सकते जो कि हम बनना चाहते हैं।”
‐ मैक्स डेप्री



“Luck is a matter of preparation meeting opportunity.”
‐ Oprah Winfrey, American Actress
“भाग्य अवसर और तैयारी के मिलन की बात है।”
‐ ओपरा विनफ्री, अमरीकी अभिनेत्री



“Friendship is certainly the finest balm for the pangs of disappointed love.”
‐ Jane Austen (1775-1817)
“दोस्ती निस्संदेह रूप से निराश प्रेम की कसक के लिए उत्तम मरहम है।”
‐ जेन ऑस्टिन (१७७५-१८१७)



“It is better to risk saving a guilty man than to condemn an innocent one.”
‐ Voltaire (1694-1778), French Writer and Philosopher
“किसी निर्दोष को दंडित करने से बेहतर है एक दोषी व्यक्ति को बख़्श देने का जोख़िम उठाना।”
‐ वाल्तेयर (१६९४-१७७८)


“The most solid stone in the structure is the lowest one in the foundation.”
‐ Kahlil Gibran (1883-1931),Syrian poet
“किसी भी नींव का सबसे मजबूत पत्थर सबसे निचला ही होता है।”
‐ खलील ज़िब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि



“Kind words can be short and easy to speak, but their echoes are truly endless.”
‐ Mother Teresa
“मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनंत होती है।”
‐ मदर टेरेसा

