HomeAnmol SMS💍 प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई: एक प्यारी जोड़ी की...

💍 प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई: एक प्यारी जोड़ी की नई शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार फिनिशर रिंकू सिंह ने अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने आज 8 जून 2025 को समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है, और इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस रिंकू को मैदान पर चौके-छक्के मारते देख चुके हैं, लेकिन अब वो अपने प्यार की पिच पर भी शानदार छक्का लगा चुके हैं।

सगाई का यह जश्न बेहद निजी रखा गया, लेकिन कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में रिंकू और प्रिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए — रिंकू ने हल्के रंग की शेरवानी पहनी थी जबकि प्रिया गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सगाई में समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया अखिलेश यादव और जया बच्चन भी शामिल थे।

रिंकू सिंह, जो अपनी मेहनत और जुनून से उत्तर प्रदेश से निकलकर भारत की क्रिकेट टीम तक पहुंचे, हमेशा से एक प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अब टीम इंडिया में भी अपनी जगह बना चुके हैं।

उनकी सादगी और जमीन से जुड़ी सोच, उनके जीवन साथी चयन में भी झलकती है।

जैसे ही सगाई की तस्वीरें वायरल हुईं, ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बधाइयों का तांता लग गया। फैन्स ने लिखा:

“क्रिकेट का नया कप्तान अब जिंदगी की नई पारी खेलने को तैयार है!”
“रिंकू भाई को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं!”

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई न केवल उनके निजी जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि यह उनके फैंस के लिए भी एक खास पल है। जहां एक तरफ रिंकू मैदान में छक्के मारकर जीत दिलाते हैं, वहीं अब वो अपने दिल की बाज़ी जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Must Read