Tag: Valentines Day

  • दिल को करार आ जाये

    सिंदूरी शाम, महकी हुयी तन्हाई है,

    मुद्दतों बाद तेरी यद् चली आई है,

    ऐसे में तू आ जाये, दिल को करार आ जाये,

    सुरमई रत फिर से जवान हो जाये|

  • शायद मोहब्बत पनप जाए

    इक मुट्ठी बीज बिखेर दो,
    दिलों की जमीन पर…

    बारिश का मौसम है,
    शायद मोहब्बत पनप जाए.!!

  • तुम्हारी मेरी भी इक कहानी बनी थी

    तुम्हारी मेरी भी इक कहानी बनी थी ।
    कुछ इस तरह से मेरी जिन्दगानी बनी थी ॥
    जमाने की नज़रों मे आ गई थी तेरी अदाएं ।
    उम्र के जिस पडाव पर तुम सयानी बनी थी ॥
    खासमखास थे मेरे लिए, वो चंद लम्हे ।
    जिस घडी तुम मेरी दीवानी बनी थी ॥
    खुदा जाने क्या टूट गया था तेरे मेरे बीच ।
    तेरी बेवफ़ाई मेरे प्यार की निशानी बनी थी ॥
    हमारा फ़साना शहर में मशहूर हुआ कुछ ऐसा ।
    कि मेरी दीवानगी लोगो की जुबानी बनी थी ॥