Tag: shayari

  • ज़िंदगी तेरे बिना अब कटती नहीं है

    ज़िंदगी तेरे बिना अब कटती नहीं है,
    तेरी याद मेरे दिल से मिटती नही,
    तुम बसे हो मेरी निगाहो में,
    आँखो से तेरी सूरत हटती नही! 💘 💏

  • काश मेरी मोहब्बत का तुझे एहसास होता

    काश मेरी मोहब्बत का तुझे एहसास होता,

    दिल में न सही होठों पर मेरा नाम होता,

    जी लेता मैं इस रंग बदलती दुनिया में,

    गर मुझसे तुझे बेइंतहा प्यार होता|

  • अब तो यही है तमन्ना मेरी जाने जाना, तुम्हारे दिल में हमें उतरना है

    सुकून है की आज तुमसे मिलना है,

    खुशबू बनकर तुम्हारे पास बिखरना है,

    अब तो यही है तमन्ना मेरी जाने जाना,

    तुम्हारे दिल में हमें उतरना है|

  • किसी का प्यार पाने को दिल बेताब रहता है

    चाहत समंदर से गहरा है,

    इस पर सिर्फ दिल का पहरा है,

    इश्क आखों से होकर दिल में उतरता है,

    किसी का प्यार पाने को दिल बेताब रहता है|

  • दिल से किसी को भुलाता कौन है

    रस्में उल्फत निभाता कौन है,

    दिल से किसी को भुलाता कौन है,

    मजबूरियां जुदा कर देती हैं अपनों से,

    वरना खुशियों के दामन चुराता कौन है|

  • फूल काँटों से पहले मुरझा जाते हैं

    फूलों को सभी चाहते हैं,

    काँटों को सभी ठुकराते हैं,

    किसी ने ये नहीं सोचा की,

    फूल काँटों से पहले मुरझा जाते हैं|

  • वैसे तो सभी जी लेते हैं  जिन्दगी, मगर जिन्दगी की साँस हो तुम

    जिससे सज जाती है तन्हाई में महफ़िल,

    ऐसे हसरत की एहसास हो तुम,

    वैसे तो सभी जी लेते हैं  जिन्दगी,

    मगर जिन्दगी की साँस हो तुम|

  • शायद उस दिन तुम्हें मेरी मोहब्बत का एहसास हो जायेगा

    तेरे आशियाने से जब, हमारा जनाजा गुजरेगा,

    तेरी आखों से आसुओं का सिलसिला शुरू हो जायेगा,

    चाहकर भी न रोक सकोगी आसुओं को तुम,

    शायद उस दिन तुम्हें मेरी मोहब्बत का एहसास हो जायेगा|

  • बस दिल ही काफी है, तेरी याद में जलने के लिए

    शाम होते ही में, घर के चिराग बुझा देता हूँ,

    बस दिल ही काफी है, तेरी याद में जलने के लिए|

  • तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है जहाँ भी जाऊँ ये लगता है

    तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है
    जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

    ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
    हर एक चीज़ है अपनी जगह ठिकाने पे
    कई दिनों से शिकायत नहीं ज़माने से
    ये ज़िंदगी है सफ़र तू सफ़र कि मंज़िल है, जहाँ भी …

    तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है

    हर एक फूल किसी याद सा महकता है
    तेरे खयाल से जागी हुई फ़िज़ाएं हैं
    ये सब्ज़ पेड़ हैं या प्यार की दुआएं हैं
    तू पास हो कि नहीं फिर भी तू मुकाबिल है, जहाँ भी …

    तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है

    हर एक शय है मुहब्बत के नूर से रोशन
    ये रोशनी जो ना हो ज़िंदगी अधूरी है
    राह-ए-वफ़ा में कोई हमसफ़र ज़रूरी है
    ये रास्ता कहीं तनहा कटे तो मुश्किल है, जहाँ भी …

    तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है

     

    तेरे बगैर जहाँ में कोई कमी सी थी
    भटक रही थी जवानी अंधेरी राहों में
    सुकून दिल को मिला आ के तेरी बाहों में
    मैं एक खोई हुई मौज हूँ तू साहिल है, जहाँ भी …

    तेरे जमाल से रोशन है कायनात मेरी
    मेरी तलाश तेरी दिलकशी रहे बाकी
    खुदा करे की ये दीवानगी रहे बाकी
    तेरी वफ़ा ही मेरी हर खुशी का हासिल है, जहाँ भी …

     

    English Version