“Marriage is a covered dish.”
‐ Swiss Proverb
“विवाह एक ढका हुआ पकवान है।”
‐ स्विस कहावत

“Marriage is a covered dish.”
‐ Swiss Proverb
“विवाह एक ढका हुआ पकवान है।”
‐ स्विस कहावत

“If you reveal your secrets to the wind, you should not blame the wind for revealing them to the trees.”
‐ Kahlil Gibran (1883-1931), Poet
“आप अपने रहस्य यदि पवन पर खोल देते हैं तो वृक्षों में बात फैल जाने का दोष पवन पर मत मढ़ें।”
‐ ख़लील जिब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि एवं चित्रकार


“It is horrifying that we have to fight our own government to save the environment.”
‐ Ansel Adams (1902-1984), Photographer
“कितनी भयावह बात है कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी ही सरकार से संघर्ष करना पड़ता है।”
‐ एनसल एडम्स (१९०२-१९८४), छायाकार
“Ninety-nine percent of all failures come from people who have the habit of making excuses.”
‐ George Washington Carver
“असफल व्यक्तियों में से निन्यानवे प्रतिशत वे लोग होते हैं जिनकी आदत बहाने बनाने की होती है।”
‐ जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर
“The right to do something does not mean that doing it is right.”
‐ William Safire
“किसी काम को करने का अधिकार आपको है, पर इस बात का मतलब यह नहीं होता कि वह करना सही भी है।”
‐ विलियम सेफ़ायर
“The less you talk, the more you’re listened to.”
‐ Abigail Van Buren
“आप जितना कम बोलेंगे, आपकी उतनी ही सुनी जाएगी।”
‐ एबिगैल वैन ब्यूरेन
“True affluence is to not need anything.”
‐ Gary Snyder
“किसी चीज़ की आवश्यकता न रह जाने की स्थिति ही सच्ची समृद्धि है।”
‐ गैरी स्नाइडर
“I like the dreams of the future better than the history of the past.”
‐ Thomas Jefferson (April 13, 1743–July 4, 1826), Third President of America
“मुझे तो अतीत के इतिहास से कहीं अच्छे लगते हैं भविष्य के सपने।”
‐ टॉमस जैफ़रसन (१७४३-१८२६), तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति

“One kind word can warm three winter months.”
‐ Japanese Proverb
“एक मीठा बोल सर्दी के तीन महीनों को ऊष्मा दे सकता है।”
‐ जापानी कहावत

“The greatest discovery of my generation is that a human being can alter his life by altering his attitudes.”
‐ William James (1842-1910), American Philosopher
“मेरी पीढ़ी की महानतम खोज यह रही है कि मनुष्य अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन कर के अपने जीवन को बदल सकता है।”
‐ विलियम जेम्स (१८४२-१९१०), अमरीकी दार्शनिक