कहाँ तक ये मन को अँधेरे छलेंगे
उदासी भरे दिन, कभी तो ढलेंगे
कभी सुख, कभी दुःख, यही ज़िन्दगी है
ये पतझड़ का मौसम, घड़ी दो घड़ी है
नए फूल कल फिर डगर में खिलेंगे
उदासी भरे दिन…
भले तेज़ कितना हवा का हो झोंका
मगर अपने मन में तू रख ये भरोसा
जो बिछड़े सफ़र में तुझे फिर मिलेंगे…
Tag: shayariquotes
-
उदासी भरे दिन
-
Quote of the day – 21 August 2019
“No bird soars too high if he soars with his own wings.”
‐ William Blake (1757-1827), British Poet and Artist
“अपने डैनों के ही बल उड़ने वाला कोई भी परिंदा बहुत ऊंचा नहीं उड़ता।”
‐ विलियम ब्लेक (1757-1827), अंग्रेज़ कवि व कलाकार

-
Quote of the day – 20 August 2019
“Half the failures of this world arise from pulling in one’s horse as he is leaping.”
‐ Augustus Hare
“जीवन की आधी असफलताओं का कारण व्यक्ति का अपने घोड़े के छलांग लगाते समय उसकी लगाम खींच लेना होता है।”
‐ ऑगस्टस हरे

-
Quote of the day – 19 August 2019
“Nothing happens unless first a dream.”
‐ Carl Sandberg (1878-1967), Poet
“कोई सपना देखे बिना कुछ नहीं होता।”
‐ कार्ल सैंडबर्ग (1878-1967), कवि

-
Quote of the day – 18 August 2019
“जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयां लड़ना नहीं, बल्कि उन से बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में एक जीत है।”
‐ नॉरमन विंसेंट पील (1898-1993)
“Part of the happiness of life consists not in fighting battles, but in avoiding them. A masterly retreat is in itself a victory.”
‐ Norman Vincent Peale (1898-1993)


-
Quote of the day – 17 August 2019
“निराशावादी होने के लिए कोई भी पर्याप्त ज्ञान नहीं रखता।”
‐ नॉर्मन कज़िंस, अमरीकी निबन्धकार व लेखक (1912-1990)
“No one really knows enough to be a pessimist.”
‐ Norman Cousins (1912-1990), American essayist and writer


-
QOD – 16 August 2019
“There has never been an age that did not applaud the past and lament the present.”
‐ Lillian Eichler Watson
“ऐसा कोई युग कभी नहीं रहा जिसमें अतीत का गुणगान और वर्तमान पर विलाप न किया गया हो।”
‐ लिलियन आइक्लर वॉटसन


-
QOD – 15 August 2019
“No one can arrive from being talented alone. God gives talent; work transforms talent into genius.”
‐ Anna Pavlova.(1881-1931), Russian ballerina
“केवल प्रतिभाशाली होने से ही काम नहीं चलता। ईश्वर प्रतिभा देता है तो प्रतिभा को विलक्षणता में परिणत कर देता है काम।”
‐ अन्ना पाव्लोवा (१८८१-१९३१), रूसी नर्तकी


-
QOD – 14 August 2019
“Don’t expect anything original from an echo.”
‐ Anonymous
“प्रतिध्वनि से किसी मौलिकता की आशा मत करो”
‐ अज्ञात

