“The aim of life is self-development. To realize one’s nature perfectly – that is what each of us is here for.”
‐ Oscar Wilde
“जीवन का लक्ष्य है आत्मविकास। अपने स्वभाव को पूर्णतः जानने के लिऐ ही हम इस दुनिया में है।”
‐ ऑस्कर वाइल्ड


“The aim of life is self-development. To realize one’s nature perfectly – that is what each of us is here for.”
‐ Oscar Wilde
“जीवन का लक्ष्य है आत्मविकास। अपने स्वभाव को पूर्णतः जानने के लिऐ ही हम इस दुनिया में है।”
‐ ऑस्कर वाइल्ड


“Why can’t we build orphanages next to homes for the elderly? If someone were sitting in a rocker, it wouldn’t be long before a kid will be in his lap.”
‐ Cloris Leachman, actress
“क्यों न हम वृद्धाश्रमों के बग़ल में ही अनाथालय बनाएं? कोई व्यक्ति झूलने वाली कुर्सी में बैठा होगा तो बहुत जल्दी ही उसकी गोद में एक बच्चा भी होगा।”
‐ क्लोरिस लीचमैन, अभिनेत्री



“Just as there are no little people or unimportant lives, there is no insignificant work.”
‐ Elena Boner, Alone Together
“तुच्छ व्यक्तियों या क्षुद्र जिंदगियों जैसी कोई चीज़ जिस तरह से नहीं होती, ठीक वैसे ही तुच्छ काम जैसी भी कोई चीज़ नहीं होती।”
‐ एलेना बोनर, एलोन टुगेदर



“The world is full of people looking for spectacular happiness while they snub contentment.”
‐ Doug Larson
“दुनिया ऐसे लोगों से अंटी पड़ी है जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं।”
‐ डग लारसन



“One kind word can warm three winter months.”
‐ Japanese Proverb
“एक मीठा बोल सर्दी के तीन महीनों को ऊष्मा दे सकता है।”
‐ जापानी कहावत


“Take a chance! All life is a chance. The man who goes the furthest is generally the one who is willing to do and dare.”
– Dale Carnegie
“जोखिम उठाइये! पूरी जिंदगी एक जोखिम है। सबसे आगे निकलने वाला व्यक्ति सामान्यतया वह होता है जो कर्म और दुस्साहस के लिए इच्छुक रहता है।”
– डेल कार्नेगी


“Skillful listening is the best remedy for loneliness, loquaciousness, and laryngitis.”
‐ William Arthur Ward
“कुशलतापूर्वक किसी की बात सुनना अकेलेपन, वाचालता और कंठशोथ का सबसे बढ़िया इलाज है।”
‐ विलियम आर्थर वार्ड
