“One kind word can warm three winter months.”
‐ Japanese Proverb
“एक मीठा बोल सर्दी के तीन महीनों को ऊष्मा दे सकता है।”
‐ जापानी कहावत


“One kind word can warm three winter months.”
‐ Japanese Proverb
“एक मीठा बोल सर्दी के तीन महीनों को ऊष्मा दे सकता है।”
‐ जापानी कहावत

“The greatest discovery of my generation is that a human being can alter his life by altering his attitudes.”
‐ William James (1842-1910), American Philosopher
“मेरी पीढ़ी की महानतम खोज यह रही है कि मनुष्य अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन कर के अपने जीवन को बदल सकता है।”
‐ विलियम जेम्स (१८४२-१९१०), अमरीकी दार्शनिक
“Now and then it’s good to pause in our pursuit of happiness and just be happy.”
‐ Guillaume Apollinaire
“कभी कभार सुख के पीछे भागना छोड़ कर बस सुखी होना भी एक अच्छी बात है।”
‐ गियोम अपोलिनेयर
“You can make more friends in a month by being interested in them than in ten years by trying to get them interested in you.”
‐ Charles Allen
“अपनों में दूसरों की रुचि जगाने का प्रयास कर आप जितने मित्र दस वर्षों में बना सकतें हैं, उससे कहीं अधिक मित्र आप दूसरों में अपनी रुचि दिखा कर एक माह में बना सकते हैं।”
‐ चार्ल्स ऐलन
“The nice thing about teamwork is that you always have others on your side”
‐ Margaret Carty
“मिलजुल कर काम करने के साथ खास बात यह है कि आपके पक्ष में हमेशा और भी लोग होते हैं।”
‐ मार्गरेट कार्टी

“Take a chance! All life is a chance. The man who goes the furthest is generally the one who is willing to do and dare.”
– Dale Carnegie
“जोखिम उठाइये! पूरी जिंदगी एक जोखिम है। सबसे आगे निकलने वाला व्यक्ति सामान्यतया वह होता है जो कर्म और दुस्साहस के लिए इच्छुक रहता है।”
– डेल कार्नेगी

“Happiness, I have discovered, is nearly always a rebound from hard work.”
‐ David Grayson
“मैंने पाया है कि सुख लगभग हर बार कठोर श्रम की प्रतिक्रिया ही होता है।”
‐ डेविड ग्रेसन
जिन्दगी है तो ख्वाब है, ख्वाब है तो मंजिलें हैं,
मंजिलें हैं तो रास्ते हैं, रास्ते हैं तो मुश्किलें हैं|
“What we are seeking so frantically elsewhere may turn out to be the horse we have been riding all along.”
‐ Harvey Cox
“हम जिस चीज़ की तलाश कहीं और कर रहे होते हैं वह हो सकता है कि हमारे पास ही हो।”
‐ हारवी कॉक्स
“Loneliness is the ultimate poverty.”
‐ Abigail Van Buren
“अकेलापन निर्धनता की पराकाष्ठा है।”
‐ एबिगैल वैन ब्यूरेन