“The most solid stone in the structure is the lowest one in the foundation.”
‐ Kahlil Gibran (1883-1931),Syrian poet
“किसी भी नींव का सबसे मजबूत पत्थर सबसे निचला ही होता है।”
‐ खलील ज़िब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि



“The most solid stone in the structure is the lowest one in the foundation.”
‐ Kahlil Gibran (1883-1931),Syrian poet
“किसी भी नींव का सबसे मजबूत पत्थर सबसे निचला ही होता है।”
‐ खलील ज़िब्रान (१८८३-१९३१), सीरियाई कवि



“Kind words can be short and easy to speak, but their echoes are truly endless.”
‐ Mother Teresa
“मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूंज सचमुच अनंत होती है।”
‐ मदर टेरेसा



“An early-morning walk is a blessing for the whole day.”
‐ Henry David Thoreau (1817-1962), Writer
“प्रातःकाल का भ्रमण पूरे दिन के लिए वरदान होता है।”
‐ हेनरी डेविड थोरो (१८१७-१८६२), लेखक



“The aim of life is self-development. To realize one’s nature perfectly – that is what each of us is here for.”
‐ Oscar Wilde
“जीवन का लक्ष्य है आत्मविकास। अपने स्वभाव को पूर्णतः जानने के लिऐ ही हम इस दुनिया में है।”
‐ ऑस्कर वाइल्ड


“Why can’t we build orphanages next to homes for the elderly? If someone were sitting in a rocker, it wouldn’t be long before a kid will be in his lap.”
‐ Cloris Leachman, actress
“क्यों न हम वृद्धाश्रमों के बग़ल में ही अनाथालय बनाएं? कोई व्यक्ति झूलने वाली कुर्सी में बैठा होगा तो बहुत जल्दी ही उसकी गोद में एक बच्चा भी होगा।”
‐ क्लोरिस लीचमैन, अभिनेत्री



“What would life be if we had no courage to attempt anything?”
‐ Vincent van Gogh (1853-1890), Dutch Artist
“जीवन का अर्थ ही क्या रह जाएगा यदि हम में सतत प्रयत्न करने का साहस न रहे।”
‐ विन्सेंट वान गौह (१८५३-१८९०), डच चित्रकार



“The world is full of people looking for spectacular happiness while they snub contentment.”
‐ Doug Larson
“दुनिया ऐसे लोगों से अंटी पड़ी है जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं।”
‐ डग लारसन



“A well-composed book is a magic carpet on which we are wafted to a world that we cannot enter in any other way.”
‐ Caroline Gordon (1895-1981)

“अच्छी किताब एक जादुई कालीन की तरह है जो आहिस्ते से हमें उस दुनिया की सैर कराती है जहां दूसरी किसी चीज़ के ज़रिए हम प्रवेश नहीं कर सकते।”
‐ कैरोलीन गॉर्डोन (१८९५-१९८१)

“Integrity has no need of rules.”
‐ Albert Camus (1913-1960), 1957 Nobel for Literature
“ईमानदारी किसी कायदे कानून की मोहताज़ नहीं होती।”
‐ आल्बेर कामू (१९१३-१९६०), १९५७ में साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता

“The right to do something does not mean that doing it is right.”
‐ William Safire
“किसी काम को करने का अधिकार आपको है, पर इस बात का मतलब यह नहीं होता कि वह करना सही भी है।”
‐ विलियम सेफ़ायर